लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

देश में दुष्कर्म की सबसे ज्यादा घटनाएं प्रदेश में

NULL

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर नाबालिक बालिकाओं के साथ बलात्कार पर फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है, उसके बावजूद भी प्रदेश में बलात्कार की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश का नाम बदलकर कई लोगों ने बलात्कार प्रदेश कर दिया है।

पूर्व में 31 अक्टूबर एवं इस माह एक 12 वर्षीय मासूम बालिका से बलात्कार की घटना के बाद यह तीसरी घटना है राजधानी भोपाल से 70 किलोमीटर दूर नाबालिग छात्रा से बलात्कार की प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार होशंगाबाद शहर स्थित जुमेराती शासकीय माध्यमिक स्कूल की 7वीं की छात्रा को दुष्कर्म के आरोपी ने 2 अन्य के साथ काली मंदिर के पास बात करने के बहाने बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने जबरन बीटीआई रोड पर झाडियों में ले जाकर छात्रा से गैंगरेप किया। छात्रा 8 दिन बाद स्कूल जा रही थी, तभी शनिवार को आरोपी ने पीड़ित छात्रा को जहरीली गोली दी।

एक गोली उसने जबरदस्ती खिलाई, जबकि दूसरी गोली छात्रा ने स्कूल परिसर में खाकर जान देने की कोशिश की। क्लास में पहुंचने से पहले ही वह चक्कर खाकर गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार पड़ोस में रहने वाला फरजन खान उसके साथ बीते 5 महीने से ज्यादती कर रहा था। शनिवार को भी उसने अपने दो साथियों की मदद से छात्रा के साथ ज्यादती की। इसके बाद छात्रा ने जहरीली गोली खा ली थी। दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे आरोपी लड़के ने पहले जबरन जहर की गोली खिलाई थी।

स्कूल पहुंचने पर उसने एक गोली और खा ली।स्कूल के प्रधानाचार्य एमके उइके ने बताया छात्रा शनिवार को 12 बजे स्कूल पहुंची। जैसे ही वह स्कूल के मेन गेट से अंदर हुई तो बेहोश होकर गिर गई। बच्चों के बताने पर पास जाकर देखा तो छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा था। उसके हाथ में भी एक गोली मिली थी। उन्होंने परिजनों को जानकारी देकर तुरंत उसे एंबुलेंस 108 में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार छात्रा घर से स्कूल के लिए सुबह 10.30 बजे निकली थी तब वह तनाव में थी।

उसने 8 दिन पहले (18 नवंबर) को भी जहर खाया था। बताया जा रहा है कि उस दिन भी नाबालिग छात्रा से लगातार दो दिन तक दुष्कर्म किया गया था। डर के कारण उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। जिला अस्पताल में पुलिस और नायब तहसीलदार विनोद पाठक ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने बताया दुष्कर्म के आरोपी ने उसे गोलियां दी और खिलाई तथा अन्य सारी गोलियां देकर बाइक से स्कूल छोड़ा।

आरोपी युवक ने पीड़ित छात्रा को स्कूल छोड़ते समय सारी गोलियां खाने की धमकी दी थी। एसआई बालमुकुंद दुबे ने बताया नाबालिग आरोपी का साथ देने वाले नौशाद और रुखसाना के खिलाफ आईपीसी की छह धाराओं और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि एक के बाद एक लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं ने पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाए हैं।  बलात्कार की घटनाओं से मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।