आज जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। यह कहानी है मायानगरी मुंबई की है। बता दें मुंबई में हर रोज कितने ही लोग आते हैं अपनी आंखों में हीरो बनने का सपना लेकर। ऐसे ही एक लड़का था जो बिहार से मुंबई आया अपना सपना पूरा करने के लिए। वह हीरो बनना चाहता था और यह सपना पूरा करने के लिए बिहार से मुंबई आ गया था।
लड़का मुंबई आ गया था और लड़के की मुलाकात एक लड़की से हुई वह लड़की मुंबई की ही रहने वाली थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों के दूसरे से मिलने लगे और कुछ ही दिनों में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों साथ ही रहने लगे। कई दिन तक दोनों साथ ही रहे थे। फिर एक दिन लड़का लड़की से कहता है कि वह कुछ दिनों के लिए अपने घर वापस जा रहा है और उसने कहा कि वह बहुत जल्द वापस मुंबई आ जाएगा।
कई दिन हो गए लड़के का कुछ पता नहीं लगा और न ही वह वापस आया बिहार से मुंबई। लड़की परेशान हो गई। फिर लड़की ने फैसला किया कि वह खुद ही लड़के को मिलने उसके गांव जाएगी। लड़की लड़के गांव तो चली जाती है पर वह वहां जाकर लड़के को ढूंढ नहीं पाती है। लड़की लड़के से उसके फोन पर बात करने की कोशिश करती है पर उस लड़के का फोन भी बंद आ रहा होता है।
लड़की लड़के को दुखी होकर इधर-उधर ढूंढने की कोशिश करती है जब लड़की को आस-पास के लोग ऐसी हालत में देखते हैं तो वह लोग पुलिस को उस लड़की के बारे में बता देते हैं। पुलिस लड़की को अपने साथ पुलिस थाना पूछताछ के लिए ले जाती है। पुलिस लड़की को पूछताछ के बाद सुधार गृह भेज देते हैं। आपको लग रहा होगा कि हम किसी फिल्म की कहानी बता रहे हैं लेकिन यह कहानी कोई फिल्म की नहीं न ही कोई फिल्मी कहानी सुनाकर आपको पागल बना रहे हैं। यह सच्ची कहानी है।
एक नाबालिग लड़की को बिहार के मधुबनी स्टेशन चौक से आस-पास के लोगों ने नगर थाना की पुलिस को सुचना कर दी थी। पुलिस को सुचना मिलते ही उन्होंने सोमवार रात को लड़की को बरामद कर लिया था। खबरों में बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र की रहने वाली है। लड़की ने पुलिस को यह बताय कि वह मधुबनी में उसका प्रेमी रहता है उसी को वह मिलने आई है।
लड़की ने बताय कि वह और उसका प्रेमी मुंबई कई दिन साथ में भी रहे थे। फिर लड़की का प्रेमी अपने गांव मधुबनी आ गया था। लड़की उसी को ढूंढने के लिए मुबंई से बिहार आई है। लड़की मधुबनी 23 जुलाई को आर्ई थी। पुलिस को लड़की के पास से लड़के का फोन नंबर भी मिला है लेकिन वह नंबर बंद आ रहा है।
नगर की पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। बता दें कि लड़की महाराष्ट्र के कांदी बांद्रा की रहने वाली है। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही लड़के की तलाश कर लेगी।