लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

वेंकैया v/s गोपाल : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 90 % से अधिक पड़े वोट

NULL

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति पद के लिए आज होने जा रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम वेंकैया नायडू का पलड़ा भारी होने के बीच संसद सदस्य मतदान के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अब तक कुल 771 वोट पड़े। कुल वोट 785 हैं। मतदान की शुरुआत पीएम मोदी ने की जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य नेताओं ने अपना वोट डाला। इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर और सांसद सचिन तेंदुलकर, एक्ट्रेस रेखा व अन्य मंत्री-सांसदों ने भी अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य वोट करते हैं। भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनावी मैदान में NDA की ओर से वेंकैया नायडू हैं।  इस चुनाव का शाम तक परिणाम आ जाएगा।

लोकसभा में बहुमत वाले राजग की ओर से उम्मीदवार बनाए गये पूर्व केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू का देश का अगला उपराष्ट्रपति चुने जाने का रास्ता लगभग साफ है। विपक्ष ने गोपाल कृष्ण गांधी को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

1555486213 vankkyia gopal1

Source

13.45 PM – सचिन तेंदुलकर, हेमा मालिनी और रेखा ने डाला वोट।


13.45 PM – उपराष्ट्रपति चुनावः अब तक 713 सांसदों ने डाले वोट।


13.40 PM- सचिन तेंदुलकर, हेमा मालिनी और रेखा ने डाला वोट।


13.20 PM- उपराष्ट्रपति चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 90.83 फीसदी के करीब मतदान।
13.20 PM- उपराष्ट्रपति चुनाव पर बोले राजनाथ सिंह ने कहा, शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।


13.16 PM- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।
123.34 PM – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।


12.06 PM- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया मतदान।


11.50 AM- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डाला वोट।


11.06 AM- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किया मतदान।
11.02 AM- उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने संसद में मतदान किया।
11.00 AM-गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बोले- हम उन्हें (वैंकैया नायडू) की कमी एक जगह महसूस करेंगे, लेकिन वहीं दूसरी जगह वे और भी ज्यादा काम करते दिखेंगे ।
11.00 AM-वोट डालने के लिए कतार में लगे सांसद।
10.36 AM- राज्यसभा सदस्य एंव मुक्केबाज मेरी कॉम, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और कांग्रेस नेता जयराम रमेश भी मतदान के लिए कतार में खड़े दिखे।
10.11 AM- गोपालकृष्ण गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संवैधानिक सिद्धातों की है।
10.11 AM-विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी अनुभवी व्यक्ति हैं। हमारे बीच में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
10.09 AM-उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए संसद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी।
10.07 AM- पीएम नरेंद्र मोदी ने डाला वोट।


10.04 AM- मैं सभी संसद सदस्यों को जानता हूं और वे सभी भी मुझे जानते हैं। इसीलिए मैंने प्रचार भी नहीं किया: वेंकैया नायडू।
9.59 AM- ज्यातादर पार्टियां मेरी उम्मीदवारी का समर्थन कर रही हैं। भरोसा है कि वे सभी चुनाव में अपना वोट डालेंगी : वेंकैया नायडू।

राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले बीजद और जदयू ने उपराष्ट्रपति चुनाव में गांधी का समर्थन करने का फैसला किया है। हालांकि, जदयू ने बिहार में महागठबंधन का दामन छोड़ दिया है और भाजपा के साथ मिलकर नयी सरकार बनायी है, लेकिन पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके गांधी के पक्ष में मतदान करने का अपना फैसला नहीं बदला है।

1555486213 vankkyia gopal2

Source

आज सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान में सांसद अपनी पसंद जाहिर करने के लिए खास तौर से तैयार कलम का इस्तेमाल करेंगे। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने परंपराओं का हवाला देते हुए बताया कि मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और शाम सात बजे तक परिणाम भी आ जाएंगे।

गौरतलब है कि इस चुनाव में राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं क्योंकि वोट गोपनीय मतपत्र के माध्यम से डाले जाते हैं। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वह लगातार दो बार इस पद पर रह चुके हैं। राज्यसभा के पदेन सभापति एवं देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान का अधिकार संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित तथा नामित सदस्यों को होता है। दोनों सदनों में सदस्यों की कुल संख्या 785 है, लेकिन वर्तमान में लोकसभा में दो और राज्यसभा में एक सीट रिक्त है। वहीं, लोकसभा सदस्य छेदी पासवान न्यायिक फैसले के कारण मतदान के लिए अयोज्ञ करार दिये गये हैं।

1555486213 vankkyia gopal3

Source

लोकसभा के कुल 545 सदस्यों में भाजपा के 281 सांसद हैं, जबकि भाजपा नीत राजग के कुल 338 सदस्य हैं। वहीं, 243 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा के कुल 56 सदस्य हैं जबकि सदन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस के पास 59 सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।