शिवपुरी : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात का जो चुनाव लड़ा और जिन परिस्थितियों में विजयी श्री हासिल की वह निश्चित रूप से शेर के जबड़ों में से चुनावी विजय निकालने के सद्रश्य हैं।
शिवपुरी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस देश भक्त तो हैं, लेकिन साजिश रचना गलत बात है। उन्होंने सिंधिया को सामंती बताते हुए कहा कि ग्वालियर चम्बल संभाग में सिर्फ तीन ही सरकार हैं। ददरौआसरकार, रावतपुरा सरकार, पडरौआ सरकार और ये तीनों ही धार्मिक आस्थाओं के केन्द्र हैं मगर कहा जाता है कि उनके समर्थकों ने तो अभी से ही सिंधिया सरकार के नारे लगाना शुरू कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सिंधिया को सीएम प्रोजेक्ट करती हैं तो भाजपा के लिए प्रदेश में राह बहुत आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आज का दिन भाजपाई इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। क्योंकि देश के 19 राज्यों में से 14 में जहां भाजपा की सरकार है तो पांच राज्यों में भाजपाई गठजोड़ की सरकार बनी हुई है। राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षी सिर मुढ़ाaते ओले पड़ने जैसी हुई। क्योंकि जैसे ही उन्होंने पार्टी की कमान संभाली गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस हार गई। गुजरात में 150 के आंकड़े को न छूने वाली बात पर प्रभात झा ने बड़ी सफाई से कहा कि हम सीटों की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन भाजपा को कांग्रेस से 8 प्रतिशत मत अधिक मिले हैं।
लिखना प्रासंगिक होगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में 150 सीटें हासिल करने का दावा किया था, प्रभात झा ने यह भी कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने जातिवाद का जहर घोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी स्वीकार्य किया कि लोकतंत्र में विपक्ष का कमजोर होना अच्छी बात नहीं है और समझदार विपक्ष लोकतंत्र की महती आवश्यकता भी है, लेकिन यह दुभाग्य है कि कांग्रेस न समझ विपक्ष है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।