गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयी निशान दिखाकर अपनी खुशी का इजहार किया। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने कार से उतरने के बाद मीडिया की तरफ देखकर हाथ हिलाया और उंगलियों से ‘विक्ट्री’ का निशान बनाया।
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi flashes victory sign as he arrives at the Parliament. #ElectionResults pic.twitter.com/Q4PRNjMpoK
— ANI (@ANI) December 18, 2017
गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है और हिमाचल प्रदेश में वह कांग्रेस को पीछे छोड़कर सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रुझान नतीजों में तब्दील होने जा रहे हैं और दोनों राज्यों में पार्टी जीत रही है। भाजपा सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है और लोगों ने 2022 में नया भारत बनाने के लिये वोट दिया है। 24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।