पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी के नेतृत्व में आज पूर्वाह्न कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल बिहार के राज्यपाल से मिला। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एच. के. वर्मा ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद जिलान्तर्गत दंगा प्रभावित अति संवेदनशील अल्पसंख्यक बहुल इलाके में समुचित जान-माल की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी के नेतृत्व में गये इस प्रतिनिधि मंडल में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा. मदन मोहन झा,पूर्व मंत्री, डा. जावेद, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण, राजेश कुमार,एम.एल.ए, एवं सुश्री पूनम पासवान,एम.एल.ए, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एच. के. वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आजमी बारी, ई. संजीव सिंह एवं सरोज तिवारी शामिल थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।