मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में यह समझ में नहीं आ रहा है कि असली मुख्यमंत्री कौन है। श्री चौहान आज जिले के बलवाड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या के बाद आयोजित शोकसभा में पहुंचे थे।
बलवाड़ पहुंचने के पहले उन्होंने जुलवानिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी सवाल मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से पूछा जाता है और उत्तर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह असमंजस पैदा हो गया है कि प्रदेश के असली मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ हैं या श्री सिंह।
उन्होंने आरोप लगाया कि श्री सिंह ने पूरी सरकार पर कब्जा कर प्रशासन को अपने हाथ में ले लिया है। श्री चौहान ने कहा कि कई जगह भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अंतर से हारी है।
अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा – लोभ-लालच का गठबंधन है विपक्ष का ‘महागठबंधन’
इस तरह की‘अधूरी’सरकार भाजपा भी बना सकती थी, किंतु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अनुयायी होने के कारण भाजपा खरीद-फरोख्त की नीति पर नहीं चली।
उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी सरकार बनायेगी पूर्ण बहुमत से बनायेगी। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी लोकप्रियता साबित कर देगी।
शिवराज सिंह चौहान इसके बाद मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकरे के घर पहुंचे और उनके परिजन को सांत्वना दी। बलवाड़ में शोकसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पांच दिन के भीतर स्वर्गीय ठाकरे के हत्यारे नहीं पकड़ गए तो मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और दसवें दिन वे स्वयं बड़वानी में प्रदर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



