दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज कहा कि वह श्रीलंकाई क्रिकेट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच कर रही है । आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा ,‘‘ हम श्रीलंका क्रिकेट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच के लिये इस समय श्रीलंका में हैं। जांच चल रही है लिहाजा आगे कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा ।
हमने उनके अनुरोध पर श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेलमंत्री को विस्तार से इसकी जानकारी दी है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें श्रीलंका क्रिकेट में संबद्ध अधिकारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आगामी वनडे श्रृंखला और एक टेस्ट तथा एक टी20 जांच के दायरे में नहीं है ।


Download Android App
Download iOS App



