बेंगलुरु : हनुमा विहारी के नाबाद शतक की मदद से भारत ‘ए’ ने शुरुआती झटकों से उबरकर दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के पहले दिन यहां चार विकेट पर 322 रन बनाये। विहारी ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी और वह अभी 138 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्होंने तब जिम्मेदारी संभाली जब पृथ्वी साव (16) और मयंक अग्रवाल (शून्य) की सलामी जोड़ी जल्द ही पवेलियन लौट गयी थी। भारत का स्कोर तब दो विकेट पर 18 रन था।
भारत ए के लिए इन दोनों युवा Cricketers ने 277 रन जोड़े पहले विकेट के लिए
कप्तान श्रेयस अय्यर (39) भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये जिससे स्कोर तीन विकेट पर 80 रन हो गया। विहारी को यहीं से अंकित बावने (80) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिये 167 रन की साझेदारी की। बावने ने स्टंप आउट होने से पहले 146 गेंदें खेली तथा दस चौके और एक छक्का लगाया। स्टंप उखड़ने के समय हनुमा विहारी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत 30 रन पर खेल रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



