तिरूवनंतपुरम : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज आखिरी पड़ाव भारत की जीत के साथ ख़त्म हो गया है। सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने चोट के कारण दौरे से बाहर हुए एश्ले नर्स की जगह देवेंद्र बिशू को टीम में शामिल किया है। चंद्रपाल हेमराज की जगह ओशाने थामस ने ली है। जबकि भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 31.5 ओवरों 104 रनों पर सिमट गई। 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये रोहित शर्मा ओर शिखर धवन ने भारतीय पारी की शुरुआत की। धवन (6) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और ओशाने थॉमस के शिकार हुए। भारत ने 14.5 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 105 रन बनाकर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिए है।
प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीजः कीरन पॉवेल, शाई होप, मार्लन सैमुअल्स, शिमरॉन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, फैबियन एलेन, देवेंद्र बिशू, कीमो पॉल, कीमर रोच, ओशाने थॉमस।


Download Android App
Download iOS App



