क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नई परिभाषा गढ़ते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो। कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है।
न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं। कोहली ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वाक पर जाना। उन्होंने कहा कि अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे।
उन्होंने कहा कि छोटी छोटी चीजें मजा लेती है क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं । हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं। वे 40 रन देकर विकेटरहित रहने की बजाय 60 रन देकर ज्यादा विकेट लेना पसंद करते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



