पृथ्वी ने की वीरू के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

Summary :

पृथ्वी शॉ ने इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे हासिल करना हर किसी के बस में नहीं है। शॉ ने अपनी टेस्ट पारी की शुरुआत में पहले ही ओवर

पृथ्वी शॉ ने इस दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे हासिल करना हर किसी के बस में नहीं है। शॉ ने अपनी टेस्ट पारी की शुरुआत में पहले ही ओवर में छक्का जड़ने का कारनामा किया है।

shaw

किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट पारी के पहले ही ओवर में छक्के जड़ने का रिकॉर्ड 10 साल बाद बना है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2008 में खेले गए अहमदाबाद टेस्ट में यह कारनामा किया था।

sehwag

पृथ्वी शॉ जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने भारतीय पारी के दौरान गेंदबाजी करने आए शेनॉन गैब्रिएल के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड बना दिया।

Prithvi-Shaw

गैब्रिएल की यह गेंद नो बॉल थी, लेकिन पृथ्वी फिर भी उस ऊंची गेंद को बॉउंड्री से पारी करने से नहीं चूके। पृथ्वी ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था।

Prithvi-Shaw

पृथ्वी ने अपनी उस फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा। विंडीज के गेंदबाज हालांकि इस मैच में इस युवा बल्लेबाज के खिलाफ बदली हुई रणनीति के साथ उतरे।

पिछले मैच में पृथ्वी ने स्क्वॉयर ऑफ द विकेट ज्यादा रन बनाए थे, इसलिए इस बार मेहमान गेंदबाजों ने इस युवा बल्लेबाज के खिलाफ फुल लैंग्थ गेंदबाजी करने की नीति अपनाई। उनकी यह नीति विफल रही और पृथ्वी ने बेहद आसानी ने फुल लैंग्थ गेंदों पर ड्राइव मारते हुए तेज अर्धशतक लगाया। शॉ 70 रन बनाकर आउट हुए।

prithvishaw

 

Desk Team