उमेश यादव ने एक ही टेस्ट में ली 10 विकेट्स, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Summary :

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मेहमान टीम की दूसरी पारी के आखिरी विकेट के साथ

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को मेहमान टीम की दूसरी पारी के आखिरी विकेट के साथ एक मैच में पहली बार 10 विकेट की खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली तथा घरेलू मैदान पर ऐसा करने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज भी बन गये।

umesh

30 वर्षीय उमेश ने करियर के 40वें मैच में यह कारनाम किया। उन्होंने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे टेस्ट में वेस्टइंडीज के 10 विकेट अपने नाम किये।

umesh-yadav

 

उन्होंने पहली पारी में 88 रन पर छह विकेट लिये जबकि तीसरे दिन विंडीज की दूसरी पारी में 45 रन पर चार विकेट निकाले।

yadav

तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के शैनन गैबरिएल (1) को बोल्ड करने के साथ मेहमान टीम की पारी को भी समेट दिया। वह इसी के साथ भारत के माज तीसरे तेज गेंदबाज बन गये हैं जिन्होंने घरेलू मैदान पर एक मैच में 10 विकेट अपने नाम किये हैं।

umesh-yadav

उनसे पहले केवल कपिल देव और जवागल श्रीनाथ ही घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले अन्य तेज गेंदबाज हैं।

kapil dev

कपिल ने जनवरी 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ 146 रन पर 11 विकेट तथा चेन्नई में नवंबर 1983 में 135 रन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 विकेट लिये थे जबकि श्रीनाथ ने फरवरी 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 13 विकेट निकाले थे।

 

 

Desk Team