इस मामलें में साचिन और लारा से आगे निकले कोहली

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरतें हैं तब एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लेते हैं।  इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे सीरीज के

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरतें हैं तब एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लेते हैं।  इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत की पहली पारी के दौरान ओपनर के एल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान ने चेतेश्वर पुजारा के साथ 31 रनों की साझेदारी।

Virat Kohli

पुजारा के आउट होने के बाद अंजिक्य रहाणे विराट का साथ देने आए लेकिन रहाणे अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद विराट कोहली ने डेब्युटैंट हनुमा विहारी के साथ 51 रनों की साझेदारी की। विराट ने 70 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली और उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया।

Virat Kohli

वह बेशक 49 रन की पारी खेलकर अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन उन्होंने एक नया रिकार्ड अपने नाम किया। विराट वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गति से 18000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 29 वर्षीय विराट ने 18000 रन पूरे करने के लिए 382 पारियां खेलीं जबकि लारा ने 411 पारियां खेलकर यह रिकार्ड अपने नाम किया था।

lara

गौरतलब है कि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 18000 रन बनाने के लिए 412 पारियां खेली थीं। लारा ने मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ते हुए यह रिकार्ड अपने नाम किया था।

sachin

इस मैच में कई अन्‍य रिकॉर्ड भी बने। लोकेश राहुल ने इंग्‍लैंड में किसी श्रृंखला में सबसे ज्‍यादा कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया। उन्‍होंने अब तक कुल 13 कैच पकड़े हैं। उन्‍होंने 1934 एशेज में वॉली हैमंड के 12 कैच के रिकॉर्ड को तोड़ा।

rahul

राहुल ने किसी भारतीय द्वारा एक श्रृंखला में सर्वाधिक कैच लेने के राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। द्रविड़ ने 2004 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 13 कैच पकड़े थे। ओवल टेस्‍ट में अभी इंग्‍लैंड की एक पारी और बाकी है, ऐसे में लोकेश के पास अपना नाम इतिहास में दर्ज कराने का मौका है।

rahul

Desk Team