कप्तान Virat Kohli खराब प्रदर्शन के बाद भी नहीं करते हैं इन पांच खिलाड़ियों को टीम से बाहर

Summary :

इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कप्तान के बहुत ज्यादा पसंदीदा होते हैं। टीम के उन खिलाडिय़ों पर कप्तान बहुत ज्यादा भरोसा करता है और वहीं उनके खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम से बाहर नहीं करते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो कप्तान के बहुत ज्यादा पसंदीदा होते हैं। टीम के उन खिलाडिय़ों पर कप्तान बहुत ज्यादा भरोसा करता है और वहीं उनके खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम से बाहर नहीं करते हैं।

MS Dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बात करें तो उनकी कप्तानी में सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और अश्विन यह खिलाड़ी थे जो प्लेइंग इलेवन में हमेशा ही खेलते थे।

Virat Kohli

आज हम आपको भारतीय टीम के उन पांच खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जो खराब प्रदर्शन के बाद भी कप्तान विराट कोहली उन्हें टीम से बाहर नहीं करते हैं।

Indian Team

1. केएल राहुल

https://www.instagram.com/p/BkFtpVQByJZ/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज केएल राहुल कप्तान Virat Kohli के पसंदीदा खिलाडिय़ों में से एक हैं। इंग्लैंड के साथ चल रही टेस्ट सीरीज केदौरान कप्तान विराट कोहली ने नियमित और अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम से बाहर करके केएल राहुल को टीम की ओपनिंग करने के लिए भेजा।

2. युजवेंद्र चहल

https://www.instagram.com/p/BlM6sJNHUhM/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

भारतीय टीम के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कप्तान Virat Kohli के पसंदीदा स्पिनरों में से एक हैं। जब से विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान बने हैं तब से उन्होंने एक बार भी युजवेंद्र चहल को टीम से ड्राप नहीं किया है। वहीं कई बार देखा गया है कि विराट कोहली ने कुलदीप यादव को शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम से अंदर-बाहर करते रहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में कुलदीप यादव ने एक पारी में 5 विकेट लिए थे उसके बाद भी वह टीम से बाहर हो गए थे। जबकि विराट कोहली को इस दौरान प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल को बाहर करना चाहिए था।

3. हार्दिक पंड्या

https://www.instagram.com/p/BbGayIUhIC7/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कप्तान Virat Kohli के पसंदीदा खिलाडिय़ों में से एक हैं। हार्दिक पंड्या ने कप्तान का भरोसा जीत रखा है। हार्दिक पंड्या कई बार खराब प्रदर्र्श करते हैं जिसकी वजह से उनका सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी होती है। लेकिन कप्तान हमेशा ही उनका बचाव करते हैं। हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

4. जसप्रीत बुमराह

https://www.instagram.com/p/BP4U0PXj_BW/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कप्तान Virat Kohli के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। दरअसल पिछले बहुत लंबे समय से बुमराह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन एक-दो में खराब प्रदर्शन के बाद कोहली अन्य गेंदबाजी को टीम से बाहर कर देते हैं लेकिन बुमराह के लिए उनका पैमाना अलग ही है।

5. मुरली विजय

https://www.instagram.com/p/BOPUVj8A6gA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शिखर धवन से कम रन बनाए थे। इसके बावजूद भी Virat Kohli ने विजय को प्लेइंग इलेवन में जगह दे दी थी। जबकि धवन को टीम से बाहर कर दिया। लॉड्र्स टेस्ट के दोनों पारियों में विजय खाता नहीं खेल पाए थे। अब देखना यह रोचक कि कोहली अब उन्हें मौका देते है या नहीं।

Desk Team