जब रज्जाक ने बताया सचिन-सहवाग से बेहतर पाकिस्तानी प्लेयर को तो एकंर का था ये रिएक्शन

Summary :

NULL

जब भी क्रिकेट कि दुनिया की बात करे तो क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर का नाम बड़े अदब और इज्जत के साथ लिया जाता है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान माना जाता है। सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज। जिसको तोड़ने के लिए दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों में होड़ लगी हुई है।

सचिन तेंदुलकर के नाम इतने रिकॉर्ड हैं कि किसी खिलाड़ी तो छोड़िये किसी टीम के नाम भी नहीं । लेकिन आज हम सचिन तेंदुलकर की बात क्यों कर रहे हैं।

ये जानना भी आपके लिए जरूरी। क्योकि , पाकिस्‍तान के दिग्‍गज ऑलराउंडर अब्‍दुल रज्‍जाक का मानना है कि अहमद शहजाद सचिन और सहवाग से भी अच्‍छा बल्‍लेबाज है।

पाकिस्‍तान के पीटीवी स्‍पोर्ट्स चैनल पर चर्चा चल रही थी।

स्‍टूडियो में एंकर के अलावा अब्दुल रज्‍जाक, राशिद लतीफ और एक अन्‍य क्रिकेटर था। अहमद शहजाद की परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच रज्‍जाक बोले अहमद शहजाद काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है। वो एक दिन सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ देगा।

 

रज्‍जाक द्वारा अहमद शहजाद की तुलना सचिन सहवाग से करने की बात खुद एंकर के गले से नीचे नहीं उतनी।


उन्‍होंने रज्‍जाक के ऐसा कहने के तुरंत बाद चौंकते हुए कहा, “क्‍या?” एंकर के इस रिएक्‍शन से साफ है कि खुद पाकिस्‍तानी भी ये जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग कितने बड़े खिलाड़ी है।

अहमद शहजाद से उनकी तुलना किसी भी लिहाज से नहीं की जा सकती है।

Desk Team