आईपीएल के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में ट्रॉफी जीतने की जंग थी। फाइनल मैच में चेन्नई को 1 रन से हरा कर मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीत लिया। लेकिन चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस फाइनल मैच में बहुत विवादस्पद रन आउट हुए थे।
जिसके बाद मैच का रूख पूरी तरह से बदल गया था। इतना ही नहीं धोनी के आउट होने के बाद उनके फैंस ने भी उम्मीद छोड़ दी थीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो धोनी के फैन का है जो उनके आउट होने के बाद वह बहुत रोया था।
धोनी के रन आउट से निराश हो गया था बच्चा
मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में धोनी रन आउट हो गए थे जिसके बाद यह बच्चा निराश हो गया और रोने लगा। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चे को उसके घरवाले बहुत समझा रहे हैं लेकिन उसके बाद भी वह रोए जा रहा है। आईपीएल 2019 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से मात दे दी थी।
अंपायर करेगा आत्महत्या
यह बच्चा वीडियो में रोते-रोते तमिल में कुछ कहता दिखार्ई दे रहा है। खबरों के अनुसार यह बच्चा वीडियो में कह रहा है क्यों कि उसने मैच में गलत फैसला किया है इसलिए थर्ड अंपायर आत्महत्या करेगा।
Dhoni Love ????? #CSK pic.twitter.com/sucJvNx95M
— சீ.பாலாஜி (@BalajiSvasan05) 13 May 2019
150 रन का लक्ष्य मिला था चेन्नई को
फाइनल मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 149 रन बनाए थे और चेन्नई को फाइनल जीतने के लिए 150 रनों का लक्ष्य दिया था। चेन्नई ने 150 रन का पीछा करते हुए 148 रन बनाए थे।
इस मैच में चेन्नई की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने शानदार 80 रनों की पारी खेली थी। लेकिन वह अपनी टीम को मैच जीताने में असफल रहे। आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर वॉटसन रन आउट हो गए थे जिसके बाद मुंबई ने यह मैच जीत लिया था।