भारत और पाकिस्तान की तरह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी एक ही महाद्वीप के हिस्सा हैं। जिस तरह से क्रिकेट खेल को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच में जबरदस्त प्रतिदंद्वता देखी जाती है उसी तरह से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिलती है।
लेकिन भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट के रिश्ते कुछ ज्यादा अच्छे नहीं है वहीं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेला जाता है। आज हम आपको न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के उन दोनों खिलाडिय़ों के बारे में बताएंगे जिनको क्रिकेट ने इतनी पास ले आया कि उन्होंने एक दूसरे से शादी ही कर ली।
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हेले जेन्सेन ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी निकालो हैनकॉक के साथ शादी कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर स्टार हेले जेन्सेन वूमेन बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स टीम की तरफ से भी खेलती हैं। वहीं दूसरी तरफ निकोला ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 लीग में टीम ग्रीन की तरफ से खेलती हैं।
मेलबर्न स्टार्स ने दी दोनों खिलाडिय़ों को बधाई
इन दोनों महिला खिलाडिय़ों की शादी की तस्वीर मेलबर्न स्टार्स ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए बधाई दी है।
यहां देखें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/StarsBBL/status/1118806308147253248
न्यूजीलैंड में एक ही लिंग में शादी करना 19 अगस्त 2013 को वैध कर दिया गया था। साउथ अफ्रीका की महिला टीम की कप्तान डेन वेन निकरक ने पिछले साल अपनी साथी खिलाड़ी मारिजाने कप्प से शादी कर ली थी।
क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाली यह दूसरी समलैंगिक जोड़ी थी। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड की ही एमी सटरवेथ और लिया ताहूहू ने भी एक दूसरे से शादी की है।