आज हम आपको बता रहे है उन क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने खेल में तो देश का नाम किया ही है साथ ही ये सरकारी सेवाओं में भी बड़े पदों पर तैनात है। दरअसल इन खिलाडियों को सम्मानित करने के लिए बड़े सरकारी विभाग इन्हे उच्च पदों पर नियुक्त करते है।
ऐसा नहीं है की इन नामी खिलाडियों को बाकी कर्मचारियों की तरह ड्यूटी पर जाना पड़ता है बल्कि इन्हे ख़ास सहूलियतें दी जाती है। नामी खिलाडियों को अपने डिपार्टमेंट में शामिल करना विभागों के लिए गर्व की बात मानी जाती है। आईये नजर डालते है नामी क्रिकेट सितारों पर जो देश के बड़े विभागों में कार्यरत है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भारत को कई मैचों में शानदार जीत दिलाई है और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। सचिन को 2010 में इंडियन एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन के रूप में नियुक्त किया गया।
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 2015 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल पद नियुक्त किया गया। धोनी ने भारत को तीनों फॉर्मेट में विजयी बनाया है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टीम इंडिया को 1983 में विश्वकप दिलाया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान 2008 में इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर नियुक्त किए गये है।
हरभजन सिंह भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज है। लेकिन अभी टीम से बाहर चल रहे है। भारतीय टीम को यह स्पिनर पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर कार्यरत है।
उमेश यादव भारतीय टीम का तेज गेंदबाज है। उमेश यादव इस साल रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नियुक्त किएं गये है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट