CSK मैच हारी पर माही ने की खूब धुनाई, सीजन का सबसे लम्बा छक्का जड़कर बॉलर के उड़ाए होश - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

CSK मैच हारी पर माही ने की खूब धुनाई, सीजन का सबसे लम्बा छक्का जड़कर बॉलर के उड़ाए होश

आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स एक रन से मात दे दी।

बीती रात आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स एक रन से मात दे दी। चेन्नई को भले ही इस मुकाबले में शिकस्त मिली हो पर धोनी की धूम इस मैच में खूब चली।

MS dhoni

जब महेंद्र सिंह मैदान पर आये थे उनकी टीम बड़े संकट में फंसी थी पर धोनी ने सिर्फ 48 गेंदों पर धुंआधार 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 84 रन की आतिशी पारी खेली और चेन्नई को जीत की देहलीज पर ला खड़ा किया।

महेंद्र सिंह धोनी

साथ हीमहेंद्र सिंह धोनी ने अपने गगनचुम्बी छक्कों में इस आईपीएल सीजन का सबसे लम्बा छक्का भी जड़ दिया। ये छक्का उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में लगाया। उमेश यादव द्वारा डाले गए इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर धोनी ने मिड विकेट के ऊपर से इस सीजन का सबसे लम्बा छक्का जड़ दिया।

महेंद्र सिंह धोनी

फैंस के साथ साथ मैद्दान पर मौजूद विपक्षी टीम के खिलाड़ी भी इस छक्के को देखकर हैरान रह गए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने तूफानी अंदाज में आखिरी ओवर में 24 रन बनाये पर उनकी टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई। पर धोनी की बल्लेबाजी ने फैंस और दर्शकों का दिल जीत लिया।

महेंद्र सिंह धोनी

इससे पहले बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पार्थिव पटेल (37 गेंदों पर 53 रन, दो चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और मोईन अली (16 गेंदों पर 26 रन) के आखिरी क्षणों की तेजतर्रार पारी से सात विकेट पर 161 रन बनाये थे।

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई की यह दस मैचों में तीसरी हार जबकि बेंगलोर की इतने ही मैचों में तीसरी जीत है। चेन्नई अब भी शीर्ष पर और बेंगलोर सबसे निचले पायदान पर है। बेंगलोर को डेल स्टेन (29 रन देकर दो) और उमेश (47 रन देकर दो) ने शुरू में सफलताएं दिलायी।

देखें वीडियो:

कप्तान स्मिथ ने मुंबई को हराने के बाद कहा- यह युवा खिलाड़ी बनेगा भविष्य में भारत का सुपर स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।