क्रिकेट दुनिया के सबसे रोमांचक खेलों में से एक है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस खेल को और भी ख़ास बनती जा रही है। अगर आप क्रिकेट के शौक़ीन यही तो आप भी जानते होंगे की इस खेल की समझ के साथ साथ रिकॉर्ड लिस्ट के प्रति भी फैन्स का आकर्षण खूब होता है। कहते है खेल में हर रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते है पर कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जिन्हे तोड़ पानी की कल्पना भी बमुश्किल होती है।
आज हम आपको ऐसे ही एक रिकॉर्ड के बारे में बातें जा रहे है जिसे तोड़ पाना बेहद मुश्किल होता दिखाई दे रहा है और ख़ास बात है की ये रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी के नाम है।
क्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद है चाहे वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हो, इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन हो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हो, इंग्लैंड के बैन स्टॉक्स हो या फिर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हो, लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जिसने पारी की आख़री गेंद पर 28 बार छक्का लगाया है।
भारतीय टीम के मौजूदा समय के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही वह बल्लेबाज हैं जिन्होंने पारी की आख़री गेंद पर 28 बार छक्का लगाने का कारनामा अपना नाम किया है।
महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12 बार, अंतर्राष्ट्रीय T20 में 7 बार और आईपीएल में 9 बार पारी की आख़री गेंद पर छक्का लगाया है। महेंद्र सिंह धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। वैसे इनका रिकॉर्ड तोड़ पाना कई लिहाज़ से मुश्किल है क्योंकि धोनी ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ है जो हमेशा एक फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए सबसे सफल पाए जाते है।
इसलिए जितने मौके इन्हे मैच खत्म करने के मिलते है उतने शायद किसी अन्य बल्लेबाज को नहीं मिल पाते लेकिन पारी को अंत तक ले जाकर छक्के के साथ खत्म करने की कला भी सिर्फ धोनी के पास ही है।