मुंबई : श्रीलंका के खिलाफ तीसरे ट्वंटी-20 मैच में विजयी चौका लगाकर भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप दिलाने वाले पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जीत के बाद सांता क्लॉस लुक में नजर आए तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी क्रिसमस के मौके पर अपना सांता अवतार दिखाया।
जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ क्रिसमस कैप नजर आए। सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों के काफी पसंद किया गया, खासकर धोनी को। फैंस ने धोनी के सांता लुक को काफी पसंद किया और उन्हें इसके लिए बधाई भी दी। धोनी के अलावा कई पूर्व और मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों समेत इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा,’मेरी क्रिसमस, तेरी क्रिसमस, सबकी क्रिसमस।’
वीरू ने साथ ही अपनी तस्वीर को फोटो शॉप करते हुये सांता की टोपी पहनी और मुझे भी लगाई। श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज में नहीं खेलने वाले ओपनर शिखर धवन ने पत्नी के साथ क्रिसमस गीत गाकर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने टवीट कर कहा कि सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकानाए। टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे टर्बनेटर हरभजन सिंह ने सांता की लाल ड्रैस पहनकर अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि क्रिसमस की आप सभी को बधाई। रब करे आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां। हरभजन के अलावा रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद कैफ और पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने भी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।