क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के तो सब ही फैन्स हैं। उनकी फैन्स की गिनती में सिर्फ आम लोग नहीं आते हैं क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी फैन्स की लिस्ट में आते हैं। विराट की फैन्स में बॉलीवुड के स्ट्रास पीछे नहीं हैं।
जब बॉलीवुड की बात आती है तो क्रिकेट और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग ही कैमस्ट्री देखने को मिलती है। पुराने टाइम से ही क्रिकेर्टस और बॉलीवुड दीवा की लव स्टोरी की कहानी सुनने में आती आईं हैं और आती रहती हैं। आजकल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी की बात हो रही है।
भारत के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। वेस्ट इंडीज के साथ 9 जुलाई को आखिरी मैच के बाद ही विराट सीधा न्यूयॉर्क चले गए थे और उनकी गर्लफ्रैंड अनुषका अपने खास दोस्तों के साथ पहले ही न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही थी।
विराट ने अनुष्का को वहीं पर जॉएन किया है। अनुष्का न्यूयॉर्क में गुरुवार को शुरू हुए आईफा वीकेंड और अवॉर्डस में शामिल होने के लिए गईं हैं। सबको ही पता है कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक्टिव रहते हैं।
विराट अपने फैन्स के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। बता दें कि विराट ने अपने फैन्स को अपने ट्विटर अकाउंट से न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर मेंं लंच करने की बात बताई।
Lunch at Bunna Cafe in Brooklyn. Such a cool and hip spot. ?? pic.twitter.com/JZA0HgMCWg
— Virat Kohli (@imVkohli) 14 July 2017
Day well spent at the MET Cloisters. Beautiful museum ?? pic.twitter.com/Uj9ZBUy54K
— Virat Kohli (@imVkohli) 16 July 2017
विराट कोहली ने गुरुवार को अनुष्का के साथ अपनी फोटोशेयर की और साथ ही पोस्ट में लिखा कि ”Much needed break with my love”
विराट की इन फोटो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट अपनी लेडी लव के साथ छुट्टियों का अच्छे से मजा ले रहे हैं। विराट का ब्रेक लेना भी जरुरी था क्योंकि 26 जुलार्ई से श्रीलंका दौरे के लिए श्रीलंका जाना है। भारत और श्रीलंका दौरे में 3 टेस्ट, 5 एक दिवसीय और 1 टी-20 मैच खेले जाएंगे।