भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेल से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया हुआ। एम एस धोनी का एक बहुत बड़ा फैन बेस है जिसे उनकी बेटी जीवा धोनी भी बहुत पसंद करती है। कर्ई बार स्टैंड्स पर जीवा अपने पापा को खेलते हुए दिखी गई है।
आईपीएल का बुखार चालू हो गया है और बीते शनिवार को आईपीएल का 12वां सीजन शुरू हुआ है और पहला मैच सीएसके और आरसीबी के बीच में हुआ था। इस मैच को धोनी की बेटी जीवा भी स्टेडियम में देखने आई थी और जीवा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं।
धोनी की बेटी के दीवाने हैं क्रिकेट फैन्स
इस वायरल तस्वीर में जीवी अपनी मां साक्षी धोनी को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में साक्षी जीवा की बातें बहुत धैर्य से सुनती हुई नजर आ रही हैं।
जीवी और साक्षी की यह तस्वीरें एक फैन पेज पर मैच से शेरय किया गया है और यह सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। दूसरे स्टार किड की ही तरह दर्शकों को जिवा को हसंते, खेलते और मुस्कुराते हुए देखना बहुत ही पसंद है।
कुछ दिन पहले जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा था। धोनी भी समय-समय पर जीवा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और फैन्स को पिता और बेटी की यह वीडियोज बहुत पसंद आता है।
धोनी और साक्षी की शादी को 8 साल हो चुके हैं और दोनों की एक बेटी जीवा है। साक्षी और धोनी ने साल 2010 में शादी की थी। धोनी की पत्नी- साक्षी ने रॉबिन उथप्पा को पूरा श्रेय देती हैं उन्हें और धोनी को मिलाने का। यह बात वह खुलकर सबके सामने में भी कहती हुई दिखाई दी हैं।
धोनी को भी जीवा के साथ समय बीताना बहुत ही पसंद है। एक बार जब पिता होने की बात करते हुए धोनी ने कहा, यह एक बहुत ही अलग भावना है, और मुझे व्यक्तिगत रूप से इसे शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है।
धोनी ने कहा, यह एक भावना है, और मुझे लगता है कि मैं वास्तव में जीवन में बहुत सारी चीजों को याद नहीं करता हूं, लेकिन थोड़ी देर के बाद जब मैं बाहर होता हूं, तो कुछ दिनों के बाद, मैंं वास्तव में जीवा को याद करना शुरू कर देता हूं। इस हद तक नहीं कि यह मेरे क्रिकेट और सभी को परेशान करने लगे, लेकिन यह पहली बार है जब मुझे लगता है। शायद मुझे यह देखने के लिए फेसटाइम करना चाहिए कि वह वास्तव में क्या कर रही है।
IPL 2019: बुमराह अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ रवाना नहीं हुए बैंगलोर, BCCI ने दिया ये बयान