आईपीएल 2019 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटलस के विरुद्घ में करारी हार झेलनी पड़ी है। रविवार के दिन हुए मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर दिल्ली को बल्लेबाजी करने का अवसर दिया।
ऋषभ पंत की तूफानी पारी
दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल कैरियर की सबसे तूफानी पारी खेली है। ऋषभ पंत ने मैचे के दौरान सिर्फ 27 गेंदों पर 78 रन बनाए हैं। ऋषभ ने 7 चौके और 7 छक्के भी लगाए।
ऋषभ पंत की बेहद तूफानी पारी की सहायता से दिल्ली ने आखिरी 6 ओवरों में 99 रन बनाए। जिसकी मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 213-6 का स्कोर बनाया। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम से सबसे सफल गेंदबाज रहे मिशेल मैकक्लेनाघन जिन्होंने 10 ओवरों में 40 रन बनाकर 3 बल्लेबाजो को निशाने पर लिया।
मुंबई इंडियंस नहीं दिखा पायी अपना जादू
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के लिए 214 रनों का लक्ष्य काफी कठिन सा माना जा रहा था लेकिन जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया वह काफी ज्यादा निराशाजनक है। क्योंकि रोहित शर्मा,सूर्यकुमार,किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी जिस तरह से पवेलियन लौटे वह सभी लोगों को चौंका देने वाला था।
युवराज सिंह ने खेली आतिशी पारी
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी बेशक खराब रही हो लेकिन युवराज सिंह ने आईपीएल के 12वें सीजन में पहले मैच के दौरान ही 35 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की यादगार पारी खेली। जिसकी मदद से ही मुंबई इंडियंस के 176 रन बन पाए।
बता दें कि युवराज सिंह की आतिशी बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं जबकि जीरो पर क्लीन बोल्ड होने वाले हार्दिक पांड्या को फैंस ने जमकर ट्रोल किया।