भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं विराट कोहली के रिकॉर्ड कप्तान के तौर पर भी शानदार हैं। लेकिन कोहली अक्सर अपनी कप्तानी की योग्यता को लेकर सवालों में घेरे हुए नजर आते ही हैं।
विराट कोहली की कप्तानी की यह धारणा बन चुकी है कि उन्हें धोनी और रोहित शर्मा की लीडरशिप की मदद मिलती है। कोहली अकेले मैदान पर धोनी और रोहित के बिना कप्तानी करने के लिए ज्यादा सक्षम नहीं है। यह बात अब ज्यादा विश्वास के साथ हर कोई कहता हुए दिखाई देता है।
कई सवाल खड़े हुए हैं कोहली की कप्तानी पर
आईपीएल 2019 में विराट कोहली की कप्तानी पर कई सवाल उठाए गए हैं। आईपीएल के पहले सीजन से अब तक विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की है। आईपीएल में कप्तानी में विराट की मदद करने के लिए मैदान पर ना तो धोनी और ना ही रोहित होते हैं। आईपीएल के 12वें सीजन में आरसीबी का हाल बहुत ही बुरा रहा है।
आरसीबी इस साल तो टूर्नामेंट में से लीग चरण से ही बाहर हो गई थी। पूरे टूर्नामेंट में आरसीबी नहीं बेहद खराब प्रदर्शन किया है। आईपीएल के दौरान कई बार विराट कोहली की कप्तानी पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए थे। विराट कोहली की कप्तानी पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने बेबाकी से अपनी राय रखी है।
अगले कप्तान होंगे रोहित शर्मा
गौतम गंभीर हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट पर पहुंचे थे जहां पर उनसे भारतीय टीम के अगले कप्तान पर सवाल किया तो उन्होंने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि कप्तानी मिलने के बहुत करीब रोहित शर्मा पहुंच चुके हैं।
गौतम गंभीर ने कहा, आईपीएल खिताब रोहित ने मुंबई इंडियंस को चार बार जीता दिया है। आईपीएल टूर्नामेंट में रोहित शर्मा सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा ने एशिया कप में भी भारत को कप जीताया था। रोहित शर्मा सिर्फ कप्तानी के विकल्प नहीं हैं बल्कि वह भारतीय टीम में अगले कप्तान भी बन सकते हैं।
रोहित के कप्तानी रिकॉर्ड विराट से बेहतर हैं
जब भी विराट कोहली ब्रेक लेते हैं तो उस दौरान टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ने संभाली है। इसी को देखते हुए विराट की ग्रैर मौजूदगी में 10 मैचों में कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने भारत को 10 मैच जीताए हैं। रोहित शर्मा की जीत का प्रतिशत 80 प्रतिशत का है।
इसके अलावा टी20 क्रिकेट में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 से 12 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं भारत ने टी20 क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी में 22 मैचों में से 12 में जीत हासिल की है। वनडे और टी20 क्रिकेट के इन रिकॉर्ड के आधार पर रोहित शर्मा विराट कोहली से बेहतर कप्तान बन सकते हैं।