रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप-2018 में बहुत शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में एक बहुत बड़ी जीत दर्ज की है।
भारत से पाकिस्तान को इस एशिया कप में मिली है यह दूसरी बड़ी हार। भारतीय टीम ने मैच जीतने के बाद अंबाती रायडू का जन्मदिन मनाया था। इसके साथ ही भारतीय टीम के स्टार प्लेयर Kedar Jadhav ने जमकर डांस भी किया था।
Kedar Jadhav ने चुरा केदिल मेरा….. गाने पर डांस किया
Kedar Jadhav जितने शानदार क्रिकेटर है वह उतने ही अच्छे डांसर भी है। बता दें कि जब साल 2015 में जिम्बाम्वे के खिलाफ केदार जाधव ने शतक लगाया था तो उन्होंने दबंग स्टाइल में डांस किया था। जाधव का वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
जाधव का अब एक ओर वीडियो सामने आया है जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद मस्ती के मूड में डांस करते हुए दिखाई दे रह हैं।
Kedar Jadhav ने पहले तो चुरा के दिल मेरा गाने पर जमकर डांस किया उसके बाद उन्होंने गाने ओह जाने जाना प बैट को गिटार बनाकर डांस किया। इस दौरान जाधव की इस परफोर्मेंस का बाकी सभी खिलाडिय़ों ने जमकर लुफ्त उठाया।
एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया है Kedar Jadhav ने
Kedar Jadhav ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट चटकाए थे। उनके इस प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया था। जाधव भारतीय टीम की ओर से अभी तक 44 वनडे मैच खेल चुके हैं।
जिसमें उन्होंने 41.3 की औसत से 826 रन बनाए। इस दौरान जाधव का उच्चतम स्कोर 120 रन रहा। वह दो शतक भी लगा चुके हैं. साथ ही गेंदबाजी में जाधव ने 4.92 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट चटकाए।
अपनी गेंदबाजी प्रतिभा का श्रेय Kedar Jadhav धोनी को देते हैं। जाधव का कहना है कि 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब धोनी ने उन्हें गेंद थमाई तो उनके अंदर का गेंदबाज सामने आया। जाधव की स्पिन गेंदबाजी का एक्शन थोड़ा अलग है। उनका एक्शन श्रीलंका के गेंदबाज लसित मलिंगा की तरह थोड़ा बहुत दिखाई देता है।
Kedar Jadhav का डांस वीडियो यहां देख सकते हैं
@JadhavKedar is rocking #INDvPAK #AsiaCup @akshaykumar sir take a look at this pic.twitter.com/yjwUwsMwpv
— Sweta jaiswal (@SwetaDhoni) September 24, 2018