क्रिकेट में हर साल कोई न कोई बल्लेबाज अपना दम दिखाता है, आसान भाषा में कहें तो हर साल किसी न किसी बल्लेबाज का पीक टाइम चल रहा होता है, भारत की तरफ से कुछ सालों से ऐसे ही फॉर्म में विराट कोहली भी चल रहे है। और आज हम साल 2018 की बात करने जा रहे है, आज हम देखेंगे की साल 2018 में विश्व क्रिकेट में सबसे अच्छी फॉर्म में कौन चल रहा है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इस सूची में सिर्फ एक ही भारतीय है जोकि नंबर 6 स्थान पर हैं।
जॉनी बेयरस्टो- 864 रन
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्ट्रो इस वर्ष वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे हैं। बेयरस्ट्रो ने अब तक वर्ष 2018 में 16 मैचो में 54 की औसत और 119.66 की स्ट्राइक रेट से 864 रन बनायें है, इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक भी जड़े हैं।
जेसन रॉय- 702 रन
इंग्लैंड सलामी बल्लेबाज़ जैसन रॉय वर्ष 2018 में सबसे अधिक वनडे रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रॉय ने अब तक 15 मैचो में 46.80 की औसत और 106.04 की स्ट्राइक रेट से 702 रन बनायें हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया हैं।
ब्रैडेन टेलर- 684 रन
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रैडेन टेलर ने इस वर्ष 3 वर्षो के लम्बे अंतराष्ट्रीय के बाद वापसी की। जिस दौरान उन्होंने अब तक 15 मैचो में 45.6 की औसत और 88.03 की स्ट्राइक रेट से 684 रन बनायें है। इस दौरान टेलर ने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगायें।
जोस बटलर- 586 रन
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर इन दिनों अपने करियर की ड्रीम फॉर्म में हैं। जिस कारण उनका इस सूची में शामिल होना लाज़मी हैं। बटलर ने अब तक इस वर्ष 15 मैचो की 14 पारियों में 65.11 की औसत और 115.81 की स्ट्राइक रेट से 586 रन बनायें हैं।
जो रूट- 584 रन
इंग्लैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज़ जो रूट इस सूची में पांचवे स्थान पर हैं। रूट ने अब तक वर्ष 2018 में 16 पारियों में 48.66 की औसत और 84.51 की स्ट्राइक रेट से 584 रन बनायें हैं। इस दौरान रूट ने एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगायें हैं।
विराट कोहली- 558 रन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली वर्ष 2018 में सबसे अधिक वनडे रन बनाने के मामले में छठे स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक 6 मैचो में 186 की औसत और 99.46 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनायें हैं, इस दौरान उन्होंने 3 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया हैं।