एशिया कप सुपर फोर का मैच जो मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने 200वें मैच में कप्तानी की थी।
बता दें कि इस मैच के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया गया था यही वजह थी कि धोनी को लगभग दो साल यानी 696 दिनों के बाद भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था। इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
धोनी और Kuldeep Yadav का यह वीडियो हो रहा है वायरल
बता दें कि जब अफगानिस्तान की पारी चल रही थी तो उस दौरान विकेट के पीछे धोनी और Kuldeep Yadav की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुलदीप यादव पर अपनी नाराजगी जताते हुए एमएस धोनी की आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई वह उनके फैंस के बीच बहुत वायरल हो रही है।
धोनी को Kuldeep Yadav की इस बात पर आया गुस्सा
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में Kuldeep Yadav ने अपनी गेंदबाजी के दौरान धोनी से फील्ड पर कुछ बदलाव करने के लिए कहा लेकिन धोनी उनको उनकी पंसद की फील्ड देना नहीं चाहते थे।
https://twitter.com/KabaliOf/status/1044650939666321409
धोनी ने जब Kuldeep Yadav को यह दिया जवाब तो उन्होंने तुरंत ही गेंद फेंक दी। कुलदीप ने इस मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए।
धोनी और Kuldeep Yadav का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और माही की इस आवाज को ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
https://twitter.com/Pathan4141/status/1044787718415278080
Kuldeep Yadav asking Dhoni to change fielder's location
Dhoni : "Bowling karega ya bowler change kare". 😂😂#INDvAFG #AsiaCup2018 pic.twitter.com/mlYzatzKAS
— Amit 🇮🇳 (@hey_Amit_) September 25, 2018
https://twitter.com/cRicinfo_fun/status/1044679855609139200
धोनी ने यह उपलब्धि की हासिल
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में कप्तानी करके धोनी 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन चके हैं। धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने ही ये उपलब्धि हासिल की हुई है।
धोनी ने 200 वनडे मैचों में कप्तानी की है जिनमें से उन्हें 110 में जीत मिली है जबकि 74 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि पांच मैैच टाई हुए हैं। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को जीत नहीं मिली और अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आखिरी गेंद पर भारतीय टीम को ऑल आउट करते हुए मैच टाई करा लिया।
अफगानिस्तान ने मोहम्मह शहजाद (124) के शतक की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट पर 252 रन बनाए, जिसके जवाब में केएल राहुल (60) और अंबाती रायुडू (57) के अर्धशतकों के बावजूद 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।