भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 मार्च को रांची में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है और यह मैच धोनी के होमटाउन रांची में हो रहा है। भारतीय टीम के पूर्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह कहा जा रहा है कि विश्व कप 2019 उनका आखिरी विश्व कप होगा और वह इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अगर ऐसा है तो धोनी विश्वकप से पहले इस आखिरी मैच को रांची वासियों के लिए यादगार बनाना चाहेंगे।
इसके साथ ही धोनी को उनके घर रांची में भारतीय टीम यह सीरीज जीतकर एक खास तोहफा देना चाहेगी। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में हरा दिया है जिसके बाद वह सीरीज में 2-0 से आगे हैं। अब भारतीय टीम के पास यह मैैच जीतकर सीरीज जीतने का बहुत सुनहार मौका है।
साक्षी ने दी पूरी टीम इंडिया को मैच से पहले दावत
भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फार्महाउस पर डिनर पार्टी दी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। बीते बुधवार को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने पूरी टीम को अपने फार्महाउस पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था।
यहां पढ़ें इंस्टाग्राम का पोस्ट: https://www.instagram.com/p/BuslpkxAvHv/?utm_source=ig_embed
युजवेंद्र ने इस तरह किया धोनी और साक्षी को शुक्रिया
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इस पार्टी की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। इस पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए चहल ने लिखा, शुक्रिया एमएस धोनी भाई और साक्षी भाभी।
यहां पढ़े ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1103517391454195713
यहां पढ़ें इंस्टाग्राम का पोस्ट: https://www.instagram.com/p/BurJbXtBr82/?utm_source=ig_embed
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने किया धोनी को सम्मानित
इस साल शानदार फॉर्म में धोनी चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था। 13000 से अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में धोनी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की सूची में शामिल हो गए हैं।
धोनी के फैंस ऐसे में यही उम्मीद लगाए हुए हैं कि जेएससीए स्टेडियम में माही का हैलीकॉप्टर शॉट देखने को मिलेगा। इसके अलावा झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अपने इस चैंपियन खिलाड़ी को तीसरे वनडे मैच में सम्मानित करने की सोच रहे हैं।
यहां पढ़े ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/BCCI/status/1103526585729249280
बता दें कि माही के नाम का जेएससीए स्टेडियम में पैवेलियन बनाया है और एसोसिएशन चाहता था कि वह इसका उदघाटन धोनी के हाथों से करवाएं। लेकिन धोनी ने बहुत ही विनम्रता से पैवेलियन का उदघाटन करने से मना कर दिया और कहा, दादा अपने ही घर पर क्या उदघाटन करना। धोनी से पहले भारतीय टीम के कई खिलाडिय़ों के नाम पर स्टेडियम के स्टैंड और गेट केनाम रखे हुए हैं।