इन दिनों सोशल मीडिया पर नीता अंबानी का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नीता अंबानी एक मंत्र का जाप कर रही हैं और फिर अपनी आंखों, माथे को बार-बार छू रही हैं। खबरों की मानें तो यह वीडियो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान का है। जिस समय नीता अंबानी इस मंत्र का जाप कर रही थीं उस समय मुंबई इंडियंस को 40 रन की जरूरत थी। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यहां देखें वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को Revanth नाम के एक यूजर ने 6 अप्रैल को शेयर किया था। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बस ये मंत्र का पता चल जाए तो लाइफ सेट है। इसके बाद कई लोगों ने उनके इस ट्वीट पर मजेदार रिप्लाई किए।
Bas yeh mantar ka pata chal jaye to life set hai !! ?? pic.twitter.com/8Ac4kTz4Hy
— Revanth® (@revanthbandari7) 6 April 2019
पता लगाओ इस बाबा का
ये एक खुफिया मंत्र है
इस मंत्र का जाप करके क्या 10% मिल ही जाऐगा?
कभी नहीं भगवान को भूलना चाहिए
पैसा….
इस मंत्र के लिए तो किडनी बेच दूंगा
जियो जियो जियो
मुझको भी मांगता
ये नहीं होगा ट्रांसलेट
आईपीएल में मुंबई इंडियंस पिछले 12 सालों से खेल रही है और इस टीम के मालिक भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की है। इसी वजह से लोग इस मंत्र को जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह किस मंत्र से अपनी टीम को जीताती हैं।