भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Rohit Sharma वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यह उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा लंबे-लंबे छक्के मारने में माहिर तो हैं ही इसी बात से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा ने एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी की थी और यही उम्मीद लगाई जा रही है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। रोहित शर्मा ने एशिया कप में 5 मैचों में 105 की औसत से 317 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली पांच मैंचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।
Rohit Sharma के पास है सचिन और सौरव से आगे निकलने का मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से वनडे सीरीज शुरू होगी जिसमें Rohit Sharma सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं। क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 195 कुल छक्के मारे हैं।
सचिन के बाद सौरव गांगुली ने 190 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में कल 186 छक्के लगाए हैं और वह सौरव गांगुली से 4 जबकि सचिन से 9 छक्के से पीछे हैं।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। धोनी ने वनडे में 327 मैच खेलकर 217 छक्के लगाए हैं।
छक्कों का यह रिकॉर्ड है अफरीदी के नाम पर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। अफरीदी ने कुल 398 वनडे मुकाबले खेलते हुए 351 छक्के लगाए हैं।