लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पहले टी-20 में Virat Kohli ने बना डाला यह विश्व रिकॉर्ड, टीम को जीत दिलाई धोनी के स्टाइल में

इंग्लैंड दौैरे की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम ने काफी शानदार की है। 3 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड

इंग्लैंड दौैरे की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम ने काफी शानदार की है। 3 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले ही टी-20 मैच में उनके घर में करारी शिकस्त दे दी है।

2 44

भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए यह टी-20 मैच बहुत ही खास रहा है।

इस मैच में Virat Kohli ने बनाया एक नया विश्व रिकॉर्ड

3 37

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक ओर विश्व रिकार्ड कर लिया है। बता दें कि Virat Kohli इस मैच मे नाबाद रहे और उन्होंने नाबाद होते हुए 20 रन की पारी खेली लेकिन कोहली ने इस पारी में 8 रन बनाते ही अपने नाम एक ओर वल्र्ड रिकॉर्ड कर लिया। विराट कोहली ने इस मैच को एमएस धोनी
की तरह खत्म करते हुए भारत को जीत दिलाई।

4 33

धोनी के अंदाज मे Virat Kohli ने दिलाई जीत

5 32

बता दें कि Virat Kohli ने मैच में जीत का शॉट लगाते हुए भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की तरह जीत दिलाई। विराट कोहली ने कल के मैच में भारत को सिक्स लगाकर जीत दिलाई।

6 27

इस तरह मैैच की आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिलाने का स्टाइल महेंद्र सिंह धोनी का है जिसके लिए वह पूरी दुनिया में मशहूर भी हैं। लेकिन इस बार भारतीय टीम के कप्तान ने धोनी को फॉलो करते हुए जीत का छक्का लगाया।

Virat Kohli हैं सबसे आगे

7 26

बता दें कि विराट कोहली ने इस मुकाबले में जैसे ही 8 रन बनाए वैसे ही उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

8 20

बात दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम पर दर्ज था।मैक्कुलम ने इस रिकॉर्ड को अपने 67वें मैच की 66वीं पारी में यह अपने नाम किया। तो वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने यह रिकॉर्ड अपने 75 मैचों की 68 पारी में हासिल किया था। लेकिन कोहली ने यह रिकॉर्ड अब तोड़ दिया है।

10 7

भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्र्मा भी इस मैच में यह मुकाम हासिल कर सकते थे लेकिन वह 19 रनों से दूर रह गए। रोहित ने 82 मैैचों की 75 पारियों मे अभी तक 1981 रन ही बनाए हैं।

Virat Kohli ने रचा एक ओर क्रिकेट इतिहास

10 8

विराट कोहली के इस मैच से पहले 59 मैचों की 55 पारियों में 1992 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाज करने उतरे कोहली ने डेविड विली की गेंद पर यह 2000 रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में दो हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

ये हैं टी-20 में 2000 रन बनाने वाले खिलाडिय़ों के नाम

           खिलाड़ी                       मैच     रन

1 मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड)      75       2271

2 ब्रेंडन मैक्कलम (न्यूज़ीलैंड)        71      2140

3 शोएब मलिक (पाकिस्तान)        100    2039

4 विराट कोहली (भारत)                   60    2012

यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया हुआ है Virat Kohli ने

9 10

विराट कोहली ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने नाम दुनिया में सबसे तेजी से एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। कोहली ने यह रिकॉर्ड महज 27 पारियों ही पूरा कर लिया था और अब वह दुनिया के सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

11 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।