क्रिकेट के महायुद्ध विश्व कप 2019 को शुरू होने में बहुत कम समय रह गया है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इसी बीच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने भारत को दो बार विश्व विजेता बनाया है। कोहली ने धोनी के बारे में कहा है कि वह अमूल्य हैं, खासकर विकेट के पीछे जब बात आती है। विराट ने धोनी के बारे में कहा कि जिस निस्वार्थ भावना से धोनी क्रिकेट खेलते हैं उनकी यही बात उन्हें सबसे खास बनाती है।
विराट कोहली ने हाल में एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कई बातों पर बात की है। विराट कोहली ने कहा, यह हकीकत है कि क्रिकेट खेल को खेलने में धोनी सेबसे स्मार्ट खिलाडिय़ों में से एक हैं। विकेट के पीछे तो वह बहुत अमूल्य हैं। यही वजह है कि मैं अपना खेल स्वतंत्र होकर खेलता हूं। अनुभव जैसे खजाने की तरह धोनी हैं।
धोनी का अनुभव अमूल्य हैं
इस पर विराट कोहली ने आगे कहा, मैं उनके बारे में क्या ही कह सकता हूं। मेरा कैरियर उनके मार्गदर्शन में शुरु हुआ। मैंने जितना करीब से उन्हें देखा है बहुत कम लोग होंगे जिन्होंने उन्हें ऐसे देखा होगा। धोनी के बारे में एक बात बहुत ज्यादा मायने रखती है और वह उसे पूरी तरह से मानते हैं। वह यही कि उनके लिए टीम सबसे पहले है। चाहे कुछ भी हो जाए, वह हमेशा टीम को सबसे पहले रखते हैं। सबसे अहम, आप उनके अनुभव को देखें जो वो टीम में लेकर आते हैं। हम उस अनुभव से अमीर ही बनते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में विराट कोहली ने कहा, विकेट के पीछे से उनके कुछ शिकार, आप हाल में हुए आईपीएल में भी देख लीजिए, वह मैच जिताने वाले होते हैं। विश्व कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होना है। इस विश्व कप में धोनी और टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा से नेतृत्वकारी भूमिका की बहुत उम्मीदें हैं।
दोनों की लीडरशिप विश्व कप में अहम रहेगी
विराट कोहली ने आगे कहा, आईपीएल में जिस तरह से धोनी और रोहित ने कप्तानी की है उससे यह पता चलता है कि यह दोनों टीम को क्या दे सकते हैं। जहां धोनी के पास विरासत है। विश्व कप में टीम के लिए दोनों की लीडरशीप बहुत मायने रखेगी।
कोहली ने कहा, धोनी और रोहित को टीम प्रबंधन ने एक स्ट्रेटेजी पूल में शामिल किया है। पिछले दो सालों में विराट कोहली ने भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई क्रिकेट पंडितों को यह कहने पर मजबूर किया है कि वह मौजूदा क्रिकेट समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
मुश्किल परिस्थतियों में शानदार प्रदर्शन किया है
विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने उसी के घर में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी अपने नाम की थी। यही वजह है कि इस साल विश्व कप में भारत को जीत का प्रबल दावेदार कहा जा रहा है।
विराट कोहली ने कहा, यह साल हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है और ऐसा भी साल रहा है जिस पर हम गर्व कर सकते हैं। मुश्किल परिस्थतियों में एक युवा टीम के साथ जाकर खेलना बहुत शानदार रहा है। जनवरी-2018 से लेकर हमने जितनी भी बड़ी सीरीज खेली हैं उनमें इसी तरह की मानसिकता के साथ खेला है। हमारे दिमाग में यह बात बिल्कुल साफ थी कि हम क्या चाहते हैं और हम कहां जाना चाहते हैं।
विराट ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी उस स्थिति में आउंगा जहां मैं क्या करता हूं इससे लोग प्रेरित होंगे। मेरी प्राथमिकता अपनी टीम के लिए लंबा खेलने की है।