लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

हम अपनी इस हार से सबक लेंगे : विराट

NULL

लंदन : ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत पाकिस्तान के हाथों 180 रन की करारी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि फाइनल हारना बेहद निराशाजनक है और भारत इस हार से सबक लेगा। पाकिस्तान ने ओपनर फख़र जमान (114) के शानदार शतक और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (16 रन पर तीन विकेट) के तूफानी स्पेल की बदौलत भारत को फाइनल में 180 रन से करारी शिकस्त देकर पहली बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया।

Mohammad Aamir

                                                                                               Source

विराट ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और मैच जीता। उनकी शानदार गेंदबाजी ने हमें गलती करने पर मजबूर किया। विपक्षी टीम ने मैदान में दबाव को अच्छे से झेला। हमें यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। फाइनल की हार बहुत बड़ी हार है और भारत इससे सबक लेगा।’

kohli 6

                                                                                               source

पाकिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेल रहा था और उसने फख़र के शानदार शतक से 50 ओवर में चार विकेट पर 338 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद टीम इंडिया की मजबूत बल्लेबाजी को 30.3 ओवर में 158 रन पर धराशायी कर दिया। विराट ने कहा,’शुरूआत में विकेट सही नहीं लग रहा था, खासकर लक्ष्य का पीछा करते समय। यदि हम शुरूआत में विकेट नहीं गंवाते और एक बड़ी साझेदारी करते तो मैच का परिणाम कुछ और होता।

hardik pandey

                                                                                              Source

लेकिन जैसा कि मैंने पहले ही कहा, जीत का पूरा श्रेय विपक्षी टीम को जाता है जिन्होंने खेल के तीनों विभाग में हमें पछाड़ दिया।’ विराट ने 43 गेंदों में 76 रन बनाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा,’हार्दिक के अलावा हम में से किसी ने जुझारूपन नहीं दिखाया। उनकी पारी शानदार थी। उन्होंने गजब का साहस दिखाया और किसी एक बल्लेबाज को उनका साथ देना चाहिए था।’

pak cricket team

                                                                                               Source

विश्व के नंबर एक वनडे बल्लेबाज ने कहा कि सबसे बड़ी बात है टीम इस हार से सबक ले। उन्होंने कहा,’जब आप खेलते हैं तो आपको प्रत्येक क्रिकेट मैच के साथ कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। यह एक फाइनल मुकाबला था। लेकिन हम जीते या हारे, हमने सभी मैचों से सबक लिया है और इस हार से भी सबक लेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।