नयी दिल्ली : राजधानी के आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 20 कारतूस के साथ एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रात सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के पर्स से 20 कारतूस मिले। इस महिला के साथ दो पुरुष भी हैं जो उनके परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि जब्त कारतूस उसके पति का है। महिला का कहना है कि उसके पति के पास लाइसेंसी पिस्तौल है और कारतूस उसी के हैं। उन्होंने कहा कि महिला की बातों में विरोधाभास है। इस वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पति के आने का इंतजार कर रही है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।