दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया।
देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा- केजरीवाल
आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर हमें याद रखना है, जब तक:
— AAP (@AamAadmiParty) August 5, 2022
➡️हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं
➡️हर भारतीय को अच्छा इलाज नहीं
➡️हर घर को बिजली नहीं
➡️हर महिला को सुरक्षा नहीं
➡️हर बेरोज़गार को रोज़गार नहीं
तब तक भारत दुनिया का नंबर 1 राष्ट्र नहीं बनेगा।
जय हिंद🇮🇳
—CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/5Rt7zsg6a3
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पूरे शहर में 25 लाख झंडे बांटने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के छात्रों को भी झंडे दिए जाएंगे, ताकि वे उन्हें घर ले जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, “देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार जश्न मना रही है।”
केजरीवाल ने लोगों से भारत को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने’
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एक ऑनलाइन सम्मेलन में उन्होंने कहा, “आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा’ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज, मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे शाम पांत बजे (14 अगस्त को) राष्ट्रगान गाएं।” केजरीवाल ने लोगों से भारत को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने’ की दिशा में काम करने का संकल्प लेने की अपील भी की।