दिल्ली की रोहिणी जेल का एक कैदी कोरोना वायरस से संकर्मित पाया गया है। 10 मई को आंतों की समस्या के चलते उसको डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका अगले दिन ऑपरेशन हुआ था। उस दौरान उसका कोरोना टेस्ट किया गया। बुधवार को आयी रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटव पाया गया।
जेल के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, कैदी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद 5 जेल कर्मचारियों और 20 अन्य कैदियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए तमाम कैदियों का आज कोविड टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह विचाराधीन कैदी करीब 6 महीने पहले रोहिणी जेल आया था।
केंद्र के आर्थिक पैकेज की आड़ में माल्या ने एक बार फिर सरकार के सामने रखा कर्ज चुकाने का प्रस्ताव
कुछ समय से उसे आंतों से संबंधित परेशानी चल रही थी। 10 मई को उसे डीडीयू में भर्ती कराया गया था। 11 मई को उसका ऑपरेशन हुआ था। उसे कोरोना होने के बाद बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 134 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,549 तक पहुंच गई है।
वहीं बुधवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 78,003 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



