नयी दिल्ली : भाजपा ने अपने नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पिछले चार सालों में 15 लाख कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी है।पार्टी की प्रशिक्षण शाखा ने एक बयान में यह बात कही है। बयान में जोर देते हुए कहा गया है कि इस प्रशिक्षण का आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन तथा मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराने में बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। बयान में कहा गया है, इससे भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी बन गयी है जिसके पास प्रशिक्षित राजनीतिक मानव संसाधन है और यह आने वाले समय में संगठन के कार्यबल की रीढ़ बनेगा ।
पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर वर्ष 2015 में शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी पार्टी महासचिव मुरलीधर राव थे । वर्ष 2014 में अमित शाह के पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के बाद यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



