दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने श्रीमती दीक्षित के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और श्री सिसोदिया ने जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
गौरतलब है कि लगातार डेढ़ दशक तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही एवं मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से आज अपराह्न यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।


Download Android App
Download iOS App



