राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विधानसभा में आज दो युवकों ने हंगामा कर दिया दिल्ली विधानसभा में 2 युवकों ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान पर्चे फेंके और आप सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा मांगा। इन दोनों युवकों ने मंत्री सत्येन्द्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की। दोनों युवकों ने मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ नारेबाजी की भी की।
जिसके बाद दोनों युवकों को दिल्ली विधानसभा के बाहर निकाल दिया गया। वही ये भी बताया जा रहा है कि बाहर जाने के बाद दोनों युवकों की पिटाई की गई है। वही ये कहा जा रहा है कि इन दोनों युवकों की पिटाई आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने की है ।
Two men claiming to be AAP workers create ruckus inside Delhi assembly, level corruption allegations against Minister Satyendra Jain pic.twitter.com/YntliEyrBY
— ANI (@ANI_news) June 28, 2017
#Delhi Assembly passes a resolution, Speaker Ram Niwas Goel orders one month jail for two men who created ruckus inside the House,
— ANI (@ANI_news) June 28, 2017
इस बीच विधानसभा में पर्चा फेंकने वाले इन दोनों युवकों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। स्पीकर रामनिवास गोयल ने इन दोनों को एक महीने की जेल की सजा सुनाई है।
इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और विधायक कपिल मिश्रा विधानसभा में हंगामा करने वाले युवकों के समर्थन में आ गये हैं।
जिस प्रकार से दोनों को कमरा बन्द करके हत्या का प्रयास किया गया है वो भयानक अपराध है। भ्रष्टाचार पर आपका अपना कार्यकर्ता आवाज उठा रहा है।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) June 28, 2017
दोनों ने अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज करवाया, जैसे भगत सिंह ने किया था। कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये, हमला क्यों? मैंने पुलिस बुलाई।
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) June 28, 2017
जगदीप राणा, AAP के MLA के उम्मीदवार, Delhi College of Engineering के पूर्व छात्र , AAP के दिल्ली उपाध्यक्ष, ये पर्चा उछाला pic.twitter.com/oIjSSI1oMs
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) June 28, 2017
उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार से दोनों को बंद कमरे में पीटा गया वो उनकी हत्या का प्रयास है और भयानक अपराध है। कपिल मिश्रा का कहना है कि करप्शन के मुद्दे पर आपका अपना ही कार्यकर्ता आवाज उठा रहा है।
वहीं दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि विशेष सत्र शुरू होने से पहले ही वो विधानसभा को घेरेगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछेगी कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि उन्हें बार-बार विशेष सत्र बुलाना पड़ रहा है
जबकि सत्र के दौरान सिर्फ राजनीतिक आरोपों के अलावा कुछ नहीं होता. बीजेपी के कार्यकर्ता बुधवार को दोपहर 12 बजे विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।