कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, 2.0 डिग्री तक गिरा तापमान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कड़ाके की ठंड से कांपी दिल्ली, 2.0 डिग्री तक गिरा तापमान

दिल्ली में रविवार को शीतलहर और ठिठुरन वाली ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने से लोगों का ठंड से बुरा हाल है।

दिल्ली में रविवार को शीतलहर और ठिठुरन वाली ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने से लोगों का ठंड से बुरा हाल है। दिल्ली में 14 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हुआ था और अभी अगले तीन दिनों तक बने रहने की आशंका है। वर्ष 1901 के बाद यह दूसरी बार है जब राजधानी में इतने लंबे समय तक शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। 
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे सबसे कम तापमान आया नगर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली विश्वविद्यालय में 3.0, नरेला में 2.0 जबकि सफदरजंग में तापमान 2.0 और पालम में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह साढ़ आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। 
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर में इस साल औसत अधिकतम तापमान अब तक 19.85 डिग्री सेल्सियस रहा है और वर्ष के आखिरी दिन यह 19.15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 
विभाग का मानना है कि यदि अधिकतम तापमान 19.15 तक गिरता है तो यह 1901 के बाद दूसरा मौका होगा जब दिसंबर सबसे ठंडा होगा। 22 साल पहले दिसंबर 1997 में औसत अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और इस प्रकार 1997 के बाद से दिसंबर माह में सबसे अधिक ठंडे दिन रहे हैं। 
आगामी एक और दो जनवरी को ओलावृष्टि के अनुमान के चलते नये वर्ष के जश्न में खलल भी पड़ सकता है। विभाग का मानना है कि तीन जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार हिमपात होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।