राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 190 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3108 पहुंच गई है। वहीं अब तक 877 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 11 वेंटिलेटर पर हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मंगलवार को जानकारी दी।
सत्येंद्र जैन ने बता कि सोमवार को कोरोना के 190 नए मामले सामने आए जिसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 3108 हो गई। वहीं अभी तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, संक्रमितों में से अब तक 877 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 11 वेंटिलेटर पर हैं।

दिल्ली सरकार ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार कुछ सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी है। जिन सेवाओं को पूर्णबंदी के दौरान काम करने की छूट दी गई है उनमें पशु चिकित्सक, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि हैं।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से जारी आदेश में हेल्थ वर्कर्स, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दी गयी है। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, डिस्पेंसरी, क्लिनिक, पैथॉलोजी, लैब और वैक्सीन-मेडिसिन की बिक्री और आपूर्ति की भी अनुमति दी हई है।
सभी मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिक, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन के अलावा हॉस्पिटल स्टाफ को अंतरराज्यीय परिवहन (हवाई यात्रा भी) यात्रा की अनुमति दी गई है। वॉटर प्यूरिफायर मैकेनिक, बुक स्टोर और इलेक्ट्रिक फैन की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
गृह मंत्रालय ने कुछ शर्तों के साथ इन सभी को छूट दी थी। दूध,दवाओं और किराना दुकानों को खोलने की पहले ही छूट थी। दिल्ली देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर है।


Download Android App
Download iOS App



