दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर शाहीन बाग की तरह प्रदर्शन चालू है। जाफराबाद और उसके आस पास के इलाकों में सीएए के खिलाफ विरोध और समर्थन कर रहे समूहों के बीच हिंसा के संबंध में चार मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी वेलकम पुलिस थाने में और दूसरी जाफराबाद पुलिस थाने में दर्ज की गई। वहीं अन्य दो प्राथमिकियां दयालपुर पुलिस थाने में दर्ज की गईं। अधिकारियों के अनुसार इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। बता दें सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार की रात जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट 200 से अधिक महिलाएं इकट्ठा हुईं।
गुजरात के बाद ताजनगरी आगरा पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रम्प, पूरी हुई स्वागत की तैयारी
महिलाओं ने ‘आजादी’ के नारे लगाते हुए कहा कि वे तब तक प्रदर्शनस्थल से नहीं हटेंगी जब तक कि केंद्र सरकार सीएए को रद्द नहीं कर देती। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में बुर्का पहने महिलाएं एकजुट होकर बैठ गई हैं। जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटने की अपील की लेकिन प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ नारेबाजी करती रही।


Download Android App
Download iOS App



