ITBP के अब तक 45 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित, 76 को किया गया क्वारंटाइन

Summary :

कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद दो जवानों को सफदरजंग अस्पताल, 41 को ग्रेटर नोएडा में और दो को झज्जर AIIMS में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षाकर्मियों में कोरोना वायरस के मामलों की वृद्धि होती जा रही है। मंगलवार तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 45 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन जवानों में से 43 दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा कार्यों के लिए तैनात किए गए जबकि 2 दिल्ली पुलिस के साथ लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए तैनात थे। 
कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद दो जवानों को सफदरजंग अस्पताल, 41 को ग्रेटर नोएडा में और दो को झज्जर AIIMS में भर्ती कराया गया है। आईटीबीपी के अनुसार अब तक उसके 45 कर्मियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 43 कर्मी आईटीबीपी के टिगरी कैंप, में कार्यरत हैं जो राजधानी में आतंरिक सुरक्षा कार्यों में लगी हुई है। 
दो कर्मियों को को सफदरजंग अस्पताल में तथा 41 आईटीबीपी कर्मी सीएपीएफ रेफरल अस्पताल, ग्रेटर नॉएडा में भर्ती हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग के बाद इस यूनिट के 76 जवानों को आईटीबीपी के छावला क्वारंटाइन सेंटर में अलग रखा गया है। इसके अलावा रोहिणी में दिल्ली पुलिस के साथ कानून व्यवस्था में तैनात एक आईटीबीपी कंपनी के 2 जवानों का पहले कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था, इन्हें झज्जर एम्स में भर्ती करवाया गया है। 
इस कंपनी के बाकी 91 जवानों को भी आईटीबीपी छावला में क्वारंटाइन में रखा गया है और इनके सैंपल लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट का इंतत्रार है । इस बीच आईटीबीपी ने सीएपीएफ रेफरल अस्पताल, ग्रेटर नॉएडा में कोरोना संक्रमित जवानों का उपचार प्रारंभ कर दिया है, 200 बिस्तरों वाला यह अस्पताल अब कोविड 19 के संक्रमित जवानों के इलात्र के लिए है। अभी इसमें आईटीबीपी और बी एस ए़फ के कुल 52 जवान भर्ती हैं। 
इनका तय मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलात्र किया जा रहा है और देखरेख की जा रही है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के विशेषज्ञ डाक्टर इनका इलात्र कर रहे हैं। अस्पताल में सभी आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध हैं। साथ ही, कांटेक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी गई है और संपर्क में आये लोगों के सैंपल की जांच भी जारी है।

Desk Team