दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन का आज 46वां दिन है। आठवें दौर की बातचीत के बाद भी किसानों की समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है। इस बीच किसान अपना आंदोलन तेज़ करने की बात कर रहे है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पूरी तरह बंद है। वहीं दिल्ली से अन्य बॉर्डर जैसे गाजीपुर और चिल्ला को एक तरफ से बंद रखा गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि आनंद विहार, डीएनडी, भोपरा और लोनी सीमाओं के माध्यम से दिल्ली आने के लिए अन्य मार्ग लें। दिल्ली और एनसीआर के तमाम शहरों की सीमाओं पर किसान आंदोलन चल रहा है जिसकी वजह से रोजाना कई रास्ते बंद रहते हैं या रूट डायवर्ट किया जाता है। इसकी जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य जिलों की पुलिस भी देती रहती है। अगर आप इन ट्रैफिक अलर्ट को पढ़े बगैर घर से निकलते है तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
दूसरी ओर सिंघु, औचंदी, पियाउ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद हैं। लोगों को लामपुर, सफियाबाद, पल्ला और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है। मुकरबा और जीटीके रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड और नेशनल हाईवे 44 से बचने को कहा गया है। वहीं टीकरी, धनसा बॉर्डर किसी भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद हैं। वहीं झटीकरा बॉर्डर केवल दो पहिया और पैदल चलने वालों के लिए खुला है।


Download Android App
Download iOS App



