लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

धूमधाम से मनाया जाएगा गुरू नानक देव का 550वां प्रकाश वर्ष : CM रघुवर दास

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरू नानक देव का 550वां जन्मोत्सव अगले वर्ष राजधानी रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरू नानक देव का 550वां जन्मोत्सव अगले वर्ष राजधानी रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्री दास ने यहां गुरू के 549वें प्रकाश वर्ष के मौके पर कहा कि गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व अगले साल होगा। राज्य सरकार इसे धूमधाम से मनाएगी। रांची में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के संदेश आज भी प्रसांगिक है। उन्होंने समाज की विकृतियों को समाप्त करने का संदेश दिया था। उनका कहना था इंसान केवल इंसान होता है। कोई छोटा कोई बड़ नहीं होता। जो तुझ में है, वही मुझ में है, यह उनके संदेश का मूल तत्व था।

गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर अमरिंदर सिंह ने 26 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने कल ही गुरदासपुर से करतारपुर कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूरा देश उन्हें धन्यवाद देता है। यह सिख समाज की वर्षों से मांग थी। 26 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसकी आधारशिला रखेंगे।

श्री दास ने कहा कि गुरु नानक देव जी से उन्होंने राज्य से गरीबी समाप्त करने की शक्ति मांगी है। उनके संदेशों के अनुरूप गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट आए, उनके जीवन में बदलाव आए, यही उनका भी लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किसी को जवानी का नशा है, किसी को पैसे का नशा है लेकिन उन्हें राजनीति में सेवा का नशा है। सत्ता उनके लिए सेवा का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर में वे गुरुद्वारे से जुड़ हैं और गुरुद्वारे द्वारा जो शिक्षा के क्षेत्र में सेवा की जा रही है। वह अतुलनीय है। सिख समाज अपनी सेवा के लिए जाना जाता है। गुरू नानक देव जी ने लंगर की व्यवस्था शुरू की थी। इसके पीछे यही संदेश था कि कोई छोटा बड़ नहीं है। अमीर गरीब सब एक समान है।

कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सी। पी। सिंह, रांची की महापौर आशा लकड़, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।