राजधानी दिल्ली में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप तेज हो चुका है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल सामने आ रहा है। वहीं राजधानी में कोरोना स्थिति पिछले 24 घंटों में और भयावह हो गया तथा 591 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 12910 पर पहुंच गई। इस दौरान 23 और लोगों की मौत से संक्रमण से मरने वालों की संख्या 231 हो गयी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार 591 नये मामलों के साथ कुल संक्रमित 12910 हो गये। शुक्रवार को रिकॉर्ड 660 नये मामले आए थे। इस दौरान 23 मरीजों की मृत्यु से मरने वालों की कुल संख्या 231 हो गई हालांकि सरकारी आंकड़े में कल और आज का अंतर नहीं दिखाया गया है। वहीं केवल कुल संख्या 231 का उल्लेख किया गया है। शुक्रवार को मृतकों की संख्या 208 थी।
देश में कोरोना संक्रमण के मामले में महानगर चौथे स्थान पर है। फिलहाल वायरस के सक्रिय मामले 6422 हैं। इस दौरान 370 मरीज ठीक हुए और अब तक 6267 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के लिए बनाए गए विशेष कोविड अस्पतालों में 1886 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 184 आईसीयू और 27 वेंटिलेटर पर हैं। सबसे अधिक 549 संक्रमित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती हैं जिसमें 29 आईसीयू में और एक वेंटिलेटर पर है।
मायावती ने प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को कहा जिम्मेदार, राहुल के वीडियो को बताया नाटक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) दिल्ली और झज्जर में कुल 407 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इनमें 15 आईसीयू में और आठ वेंटिलेटर पर हैं। बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार 101 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 3720 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 6654 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 लाख 25 हजार के पार हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 137 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3583 हो चुका है। शुक्रवार को जारी किया गया यह आंकड़ा अब तक के संक्रमितों की संख्या में सबसे बड़ी उछाल है।


Download Android App
Download iOS App



