दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नए मामले सामने आए तथा 83 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर साढ़े चार लाख के पार पहुंच गए और मृतकों की संख्या 7,143 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार त्योहारों के मौसम में संक्रमण की दर 13.26 प्रतिशत है। अब तक दिल्ली में संक्रमण के कुल 4,51,382 मामले सामने आ चुके हैं और वर्तमान में 41,385 मरीज उपचाराधीन हैं।


Download Android App
Download iOS App



