31 जुलाई तक 80 हजार बेड की जरूरत, उपराज्यपाल और केंद्र के फैसले को किया जाएगा लागू : CM केजरीवाल

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को राज्य में कोरोना की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 जुलाई तक कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए 80 हजार बेड की जरूरत होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को राज्य में कोरोना की स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 जुलाई तक कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए 80 हजार बेड की जरूरत होगी। उन्‍होंने बताया कि मंगलवार को हुए SDMA की बैठक में संक्रमितों की संभावित संख्‍या पर चर्चा हुई।
इसके मुताबिक, 15 जून तक 44 हजार, 30 जून तक 1 लाख और 15 जुलाई तक संक्रमितों की तादाद 2.15 लाख तक पहुंच सकती है। दिल्‍ली के अस्‍पतालों में दिल्‍ली वालों का ही इलाज होने की बात पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि वह इस मसले पर केंद्र सरकार और उपराज्‍यपाल की बात मानेंगे।
यह आपस में लड़ने का वक्त नहीं है, बल्कि कोरोना से मिलकर लड़ने का समय है। मुख्यमंत्री ने आम लोगों को सलाह दी कि घर से बाहर निकलते वक्‍त मास्‍क इस्‍तेमाल जरूर करें। साथ ही सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें और हाथ को धोएं या सैनेटाइज करें।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले 8 दिनों में 1900 कोरोना पॉजिटिव अस्‍पताल पहुंचे हैं। विभिन्‍न अस्‍पतालों में अभी भी 4200 बेड खाली हैं। सीएम ने बताया कि 50 फीसद तक मरीज बाहर से आते हैं, ऐसे में हमारे कैलकुलेशन के मुताबिक, जुलाई तक हमें डेढ़ लाख बेड की जरूरत पड़ेगी। साथ ही उन्‍होंने बताया कि स्‍टेडियम को क्‍वारंटाइन सेंटर में तब्‍दील करने की प्रक्रिया की निगरानी वह खुद करेंगे।

Desk Team